लोकतंत्र के लिए संविधान की रक्षा बहुत जरूरी - सचिन पायलट

रायपुर (छत्तीसगढ़), 19 मई - कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने संविधान बचाओ यात्रा पर कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का अभियान जारी है क्योंकि पिछले 10-11 सालों में केंद्र की सरकार ने जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं उनके साथ अन्याय किया है। देश के साथ एक तरह से धोखा हो रहा है क्योंकि हमारे देश की ताकत संविधान से आती है। अलग-अलग संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया जा रहा है। हम लोग पूरे देश में लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चला रहे हैं ताकि जनता तक यह संदेश जाए कि संविधान की रक्षा लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है।

#लोकतंत्र के लिए संविधान की रक्षा बहुत जरूरी - सचिन पायलट