2025 के बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक रहे - मुख्य चुनाव आयुक्त

दिल्ली, 11 नवंबर - मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार चुनाव पर कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक रहे। सबसे पहले, 7.5 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में भाग लिया। सभी राजनीतिक दलों के जमीनी स्तर के चुनाव कार्यकर्ताओं और लगभग 1.76 लाख बूथ-स्तरीय एजेंटों की भागीदारी रही। चुनाव कार्यकर्ताओं के अथक और पारदर्शी प्रयासों के कारण, बिहार के 38 जिलाधिकारियों में से किसी को भी SIR के संबंध में एक भी अपील प्राप्त नहीं हुई।

#2025 के बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक रहे - मुख्य चुनाव आयुक्त