बिहार के मंदिर में भगदड़ से आठ लोगों की मौ#त, नालंदा में हुआ हादसा

बिहार के नालंदा जिला स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को चैत्र महीने के अंतिम मंगलवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से बड़ा हादसा हो गया। अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्था के कारण मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई है। जानकारी के मुताबिक इस भगदड़ में दबने से 8 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। आज चैत्र का अंतिम मंगलवार होने के कारण भीड़ काफी उमड़ी हुई थी। मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई।

भगदड़ के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई महिलाएं भीड़ में हीं दब गईं और उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद SDPO समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, यह भगदड़ क्यों मची? इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मंदिर में सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती नहीं थी। हालांकि, घटना के बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुँच गए थे । घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। आपको बता दें कि नालंदा जिले के बिहारशरीफ से कुछ किलोमीटर की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर की मान्यता न सिर्फ बिहार बल्कि देश-विदेश में है।  आपको बता दें कि हर मंगलवार को यहां पूजा करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस मंगलवार को सुरक्षा-व्यवस्था ठीक नहीं थी। . पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ हुई इसी में किसी कारण भगदड़ मच गई. पूरी घटना कैसे हुई है यह अभी पता नहीं चला है.

सूचना मिलने के बाद कई एंबुलेंस मौके पर पहुंची. मौके पर एसडीएम भी पहुंचे . तो बिहार के नालंदा जिले में बिहारशरीफ के पास यह बड़ी घटना हुई है । मघड़ा शीतला मंदिर के पास लगे मेले में अचानक भगदड़ मच गई है। हादसे में मरने वालों की संख्‍या के लगातार बढ़ते जाने की खबरें आ रही हैं। जानकारी के मुताब‍िक अभी तक 8 मह‍िलाएं दम तोड़ चुकी हैं। हालांक‍ि अभी तक आध‍िकार‍िक पुष्‍ट‍ि होना बाकी है। इस घटना में घायल श्रद्धालुओं की संख्या 10 से 12 के करीब है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली करा दिया गया है. घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है.

जानकारी के मुताबिक, चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे हैं . पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में ना के बराबर था. इसी बीच कुछ श्रद्धालु दर्शन की जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे. इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.हादसे में कई श्रद्धालु घायल भी हुए हैं जिनका इलाज फिलहाल चल रहा है।   आपको बता दें कि भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई है.  भगदड़ की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से आठ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का उपचार चल रहा है. मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

#बिहार
# मंदिर
# भगदड़
# नालंदा
# हादसा