कथित हमले के बाद पप्पू यादव ने जताई हत्या की आशंका; सांसद के आरोपों से गरमाई सियासत

नई दिल्ली, 2 अगस्त - पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को कथित चाकू से हमले की घटना सामने आई। यह घटना राम मंदिर स्किट विवाद के बीच हुई, जिसके बाद पप्पू यादव के वकील ने दिल्ली पुलिस पर सत्तारूढ़ दल के साथ 'मिलीभगत' का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पहले से शिकायतें देने के बावजूद सांसद को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। यह घटना उस समय हुई जब पप्पू यादव अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों और उनके समर्थकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यह उन्हें मारने की सुनियोजित साजिश थी।
 
कथित सुरक्षा चूक पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव के वकील ने आरोप लगाया कि लगातार मिल रही धमकियों की जानकारी देने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। उन्होंने एएनआई से कहा, 'यह दिल्ली पुलिस की विफलता को उजागर करता है। इससे साफ पता चलता है कि दिल्ली पुलिस सत्तारूढ़ दल के साथ मिलीभगत कर एक छह बार के निर्वाचित सांसद के खिलाफ रची जा रही साजिश को बढ़ावा दे रही है। पिछले दो दिनों से हम लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे थे कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐसे पोस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें उनका सिर काटने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

 
#पप्पू यादव