सियाचिन में हिमस्खलन होने से आठ जवान दबे, बचाव कार्य शुरू

सियाचिन,18 नवंबर - लद्दाख के सियाचिन में हिमस्खलन होने से सेना के आठ जवान बर्फ में काफी नीचे दब गए हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि यह बर्फीला तूफान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उस समय आया जब आठ जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी निरीक्षण के लिए निकली थी। सेना ने जवानों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर में हुआ है जहां ऊंचाई लगभग 18,000 फीट से भी अधिक है।