प्रियंका  गांधी बोलीं- CAA और NRC गरीबों के खिलाफ, गरीब इससे सबसे अधिक प्रभावित होंगे


नई दिल्ली, 20 दिसंबर -राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हैं। सीएए के खिलाफ चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंचीं हैं। उन्होंने कहा कि CAA और NRC गरीबों के खिलाफ है। गरीब इससे सबसे अधिक प्रभावित होंगे। प्रियंका गांधी नेकहा कि दिहाड़ी मजदूर क्या करेंगे ? उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होने चाहिए।