" कैप्टन की केन्द्रीय गृह मंत्रालय को अपील " मस्कट में फसीं 104 भारतीय महिलाओं को वापिस लाया जाए

चंडीगढ़, 15 फरवरी (विक्रमजीत सिंह मान): राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज केंद्रीय गृह मंत्रालय को मस्कट में फसीं महिलाओं के लिए आगे आने की अपील की। गृह मामलों के मंत्री एस.जय शंकर को अपील करते हुए कैप्टन ने कहा कि मस्कट में फसीं 104 भारतीय महिलाओं को भारत लाने की व्यवस्था जल्द की जाए। जानकारी के अनुसार मस्कट में फसीं महिलाओं में 14 पंजाब से संबंध रखती हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंधी ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने ए.डी.जी.पी (एन.आर.आई मामले) को आदेश जारी किए हैं, वह उन एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करें जिन्होंने इन महिलाओं को धोखा दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दुबई में बसे उद्योगपति और समाजसेवी एस.पी.एस. ओबराय की ऐसे मामलों में प्रयासों व कोशिशों की प्रशंसा भी की, जो वहां फंसे भारतियों की लगातार मदद कर रहे हैं।