शेयर बाजार की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट


मुंबई , 09 मार्च -कोरोना के डर से शेयर बाजार में सोमवार को हाहाकार मच गया। सेंसेक्स 2450 अंक गिरा तो निफ्टी ने 600 अंकों का गोता लगाया है। अंकों के लिहाज से यह शेयर बाजार की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। फीसदी के हिसाब से यह 11 साल में सबसे बड़ी गिरावट है। दोपहर करीब 1:30 पर शेयर बाजार में रेकॉर्ड गिरावट के दौरान सेंसेक्स 35200 के करीब था तो निफ्टी 10, 400 के नीचे आ गया।