लुधियाना में कैबिनेट मंत्री आशू ने झंडा लहराया 

लुधियाना, 15 अगस्त - (पुनीत बावा) - स्थानीय गुरू नानक स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम करवाया गया। समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे पंजाब सरकार के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के कैबिनेट मंत्री मंत्री भारत भूषण आशु ने राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लहराया। उन्होंने परेड का निरिक्षण किया और मार्च पास्ट से सलामी ली।