एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है रिवालसर

रिवालसर मंडी से लगभग 24 किमी दूर है। यह झील जिला मंडी में पर्यटकों का मुख्य आकर्षण केंद्र है जो समुद्र स्तर से 1350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा स्थान है। यहां पर भगवान बुद्ध के तीन मठ बने हुए हैं जो हिंदू मंदिर में स्थापित हैं। यहां आने का सबसे अच्छा समय समय मार्च और अक्तूबर के बीच है क्योंकि मंडी उत्तर भारत का एक ऐसा शहर है जहां पर गर्मियों  में गर्मी और सर्दियों में काफी ठंड होती है। यहां मंडी से लगभग एक घंटे में पंहुचा जा सकता है। इस झील के किनारे हिन्दू मंदिर, गुरुद्वारा और बौद्ध मठ हैं जिसके कारण इसे त्रिवेणी कहा जाता है। इस प्राकृतिक झील के अलावा कुछ और छोटी-छोटी झीलें रिवालसर से थोड़ी दूरी पर हैं। स्थानीय लोग इन्हें सात सर के नाम से जानते हैं। इन सात छोटी-छोटी झीलों में से ज्यादातर अब सूख चुकी हैं। रिवालसर एक सुन्दर स्थान है जहां झील से साथ ही एक छोटा सा चिड़ियाघर भी है।रिवालसर झील पर बैसाखी का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। हर साल यहां पर सिसु मेले के नाम से जाना जाने वाला मेला फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में लगता है। इस मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी आते हैं। रिवाल्सर हिंदू, सिख और बौद्धों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। रिवालसर में प्राकृतिक झील अपने तैरते  ईख द्वीपों और मछलियों के लिए प्रसिद्ध है। माना जाता है कि ऋषि लोमास ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए  तपस्या की थी। गुरुद्वारा श्री रिवाल्सर साहिब दशम गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़ा हुआ है जिन्होंने पहाड़ी राजाओं को मुगलों के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट होने के लिए बुलाया था। सभी धर्मों के लोग बैसाखी पर पवित्र स्नान के लिए रिवाल्सर आते हैं। हिंदू मंदिर झील के साथ भगवान कृष्ण, भगवान शिव और ऋषि लोमा को समर्पित हैं। रिवालसर झील में अकसर मिट्टी के टीले तैरते हुए देखे जा सकते हैं जिन पर सरकण्डों वाली ऊँची घास उगी होती है। टीलों के तैरने की अद्भुत प्राकृतिक प्रक्रिया ने रिवालसर झील को सदियों से एक पवित्र झील का दर्जा दिला रखा है। वैज्ञानिक तर्क चाहे कुछ भी हो, परन्तु टीलों का चलना दैविक चमत्कार माना जाता है। स्थानीय लोग कहते हैं कि प्रकृति की यह लीला केवल पुण्य कर्म करने वाले लोगों को ही दिखाई देती है। रिवालसर के निकट सबसे प्रमुख शहर मंडी है जहां से सड़क मार्ग से लगभग एक घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है। मण्डी से रिवालसर लगभग 24 किलोमीटर है। शिमला से रिवालसर (वाया मण्डी) 190 किलोमीटर और चंडीगढ़ से रिवालसर (वाया मण्डी) 225 किलोमीटर है । अपनी कार या टैक्सी में भी आया जा सकता है ।

-मो. 94596-92931