किसान संगठनों द्वारा फिरोजपुर गुरुहरसहाय मुख्य मार्ग पर लगाया धरना

फिरोजपुर, 05 नवंबर - (कुलबीर सिंह सोढी) -  फिरोजपुर-गुरहरसहाय रोड पर गांव खाई फेमें की बस स्टैंड पर सभी संगठनों के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को रद्द करने हेतु हरनेक सिंह नेता, भारतीय किसान यूनियन डाकोदा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जिसमें आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाग लिया।