दीवाली से जुड़े दूसरे पर्वों के बारे में क्या जानती हैं आप

दीवाली को पर्व नहीं पर्वों का समूह कहते हैं। क्योंकि दीवाली के पहले और दीवाली के बाद तक त्यौहारों की लड़ी झिलमिलाती रहती है। मगर क्या आप जानती हैं कि दीवाली के साथ उसके पहले और उसके बाद कौन-कौन से त्यौहार आते हैं और उनका क्या महत्व है? आइये आपकी इस संबंध में तमाम जानकारियों को इस क्विज के जरिये परखते हैं।
1. पंच पर्वों की लड़ी दीवाली की शुरुआत किस त्यौहार से होती है?
क- नरक चतुर्दशी
ख- धनतेरस
ग- राधा अष्टमी
2. दीवाली श्रंखला के पर्वों में ठीक दीवाली से पहले आनेवाले दूसरे पर्व नरक चतुर्दशी को और किस नाम से जानते हैं?
क- छोटी दीवाली
ख- मझोली दीवाली
ग- देव दीवाली
3. दीपमालिका पर्व श्रंखला के मुख्य त्यौहार कार्तिक अमावस्या यानी दीवाली के दिन किस देवी की पूजा किये जाने का विधान है?
क- काली
ख- दुर्गा
ग- लक्ष्मी
4. दीवाली के ठीक अगले दिन कौन-सा त्यौहार आता है?
क- गोवर्धन पूजा
ख- पीपल पूजा
ग- गौ पूजा
5. दीपमालिका कड़ी के अंतिम त्यौहार को किस नाम से जानते हैं?
क- भगनी दूज
ख- भईया दूज
ग- महुआ दूज

निष्कर्ष- अगर आपने सभी सवालों को ध्यान से पढ़ा है और उसी जवाब पर सही का निशान लगाया है, जो आपके हिसाब से बिल्कुल सही है तो अब यह जानने के लिए तैयार हो जाइये कि आप दीपमालिका पर्व श्रंखला के त्यौहारों को कितनी अच्छी तरह से जानती हैं?
क- यदि आपके कुल हासिल अंक 10 या इससे कम हैं तो आप रोशनी के इस पर्व को गहराई से नहीं जानती हैं। बस, एक हिंदुस्तानी होने के नाते जितना कोई भी जानता, उतना ही जानती हैं।
ख- अगर आपके हासिल अंकों की संख्या 10 से ज्यादा मगर 20 या इससे कम है तो आप दीवाली के बारे में काफी कुछ जानती हैं। यह पर्व श्रंखला आपके जीवन में रची बसी है।
ग- यदि आपके हासिल अंक 20 से ज्यादा हैं तो आप न केवल इस पर्व के बारे में सब कुछ जानती हैं बल्कि इसकी सांस्कृतिक विविधता आपके मन में रची बसी है।
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर