किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आज दिल्ली जाएंगे भाई पिन्दरपाल सिंह 

नई दिल्ली, 07 दिसंबर -(सुरिन्दरपाल सिंह वरपाल) - कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के समर्थन में आज पंथ प्रसिद्ध कथावाचक भाई पिन्दरपाल सिंह जी दिल्ली जाएंगे। इससे पहले बीती शाम लुधियाना के सराभा नगर में गुरुद्वारा सिंह सभा से एक रोष मार्च लुधियाना की किपस मार्केट तक निकाला गया। इस रोष मार्च में गुरुद्वारा साहिब के सदस्यों समेत जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह, भाई पिन्दरपाल सिंह और अकाली नेता गुरिन्दरपाल सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।