अब किसी के भरोसे नहीं रहना सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा के हाथ से कुछेक फि ल्में फि सली है।  असल में सोनाक्षी भी यह अच्छी तरह से समझने लगी है कि आगे बॉलीवुड का रास्ता उनके लिए आसान नहीं होगा। खानदानी शफाखाना, दबंग-3,लाल कप्तान जैसी फि ल्मों की उट-पटाग भूमिकाएं उन्हें बहुत ज्यादा आगे नहीं ले जा सकती है। इसलिए अब छोटे ही सही मगर पॉवरफुल किरदार पर उनकी नज़र है। रीमा कागती के वेब सीरिज में उनकी अहम भूमिका है। इसे सोनाक्षी ने झट कबूल कर लिया था। ओटीटी पर आने वाली फि ल्मों में भी वह काम कर रही है। ओटीटी पर उनकी फि ल्म  भुज-द प्राइड आफ  इंडिया के रीलिज की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इसमें अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। वह इसमें सुंदरबेन जेठा नामक युवती का रोल कर रही है। वह पहले ही साफ  कर देती है कि इसमें फि ल्म के हीरो अजय के साथ कोई  ट्रेक नहीं है। पर उनका  रोल दर्शकों को नोटिस करेगा। इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है।  अब सोनाक्षी किसी के भरोसे न रहकर खुद अपना रास्ता आसान बना रही है।  फैशन की बेहद हिमायती सोनाक्षी को रंग-बिरंगे परिधान से बहुत प्यार है। अच्छी बात यह है कि अपने परिधान का डिजाइन वह खुद तय करती है।  वह बताती है,‘ मैने कई नामचीन डिजाइनरों के परिधान को कैरी किया है। पर आज भी मेरे ज्यादातर पसंदीदा ड्रेस मेरे खुद के क्रिएशन होते है।