हमारे मेहमान परिंदे भुजंगा या बंबी ((Oriental Darter bird)

तीखी चोंच और लम्बी पतली सांप जैसी गर्दन वाला पानी में रहने वाला पक्षी है। यह संख्या में बहुत ही कम रह गये हैं और अब लुप्त होने की कगार पर हैं। भूरे रंग की गर्दन और सिर, काले रंग के चमकदार शरीर एवं चांदी के रंग के पंख इन्हें बहुत आकर्षित बनाते हैं। यह आम तौर पर ताज़े पानी की झीलों, नदियों, दलदल और समुद्र के किनारे ही पाये जाते हैं। छोटे एवं मध्य आकार की मछलियां मुख्य तौर पर इनका भोजन है। यह अपनी नोकदार चोंच से मछली को पानी के नीचे से फंसा कर सतह पर वापिस आ जाते हैं। जहां वह मछली को हवा में उछाल कर इसे दोबारा पकड़ कर सबसे पहले इसके सिर को खाते हैं। पंजाब में यह पक्षी हरिके, केशोपुर, हुसैनीवाला, नंगल डैम और अन्य पानी के स्रोतों के पास देखे जा सकते हैं।  

    
               
     फिरोज़पुर। मो. 9198155-31630