किसानों का देशव्यापी भारत बंद शुरू

नई दिल्ली, 26 मार्च - तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले चार महीने से आंदोलन कर रहे किसानों ने आज देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। 12 घंटे के बंद के चलते प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर ब्लॉक कर दिया है।