मिथाली राज ने 10 हज़ार रन बनाकर रचा इतिहास 

भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिथाली राज ने भारत की पहली और विश्व में दूसरी 10 हज़ार रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। यह रिकार्ड मिथाली ने क्रिकेट के सभी फार्मेट अर्थात् टैस्ट, एक दिवसीय एवं टी-20 मैचों के रनों को जोड़ कर बनाया है। विश्व में पहली महिला इंग्लैंड की चारलोट एडवर्ड थी।  यह सम्मान उसने आजकल दक्षिण अफ्रीका के साथ 5 मैचों की एक दिवसीय शृंखला के तीसरे मैच के 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक चौका लगाकर प्राप्त किया। भारत  चाहे यह मैच 6 रन से हारा है और भारत शृंखला में अब 2-1 से पीछे हो गया है, परन्तु यह मैच मिथाली राज की इस उपलब्धि से सदा के लिए ऐतिहासिक बन गया है। इस 10 हज़ार रनों के रिकार्ड के अतिरिक्त सबसे अधिक अर्ध शतकों का रिकार्ड उसके नाम है। इस रिकार्ड की विशेष बात यह है कि ये अर्ध शतक उसने 7 बार निरन्तर लगा कर बनाए हैं। 3 दिसम्बर, 1982 में जोधपुर (राजस्थान) में जन्मी मिथाली राज ने भारत के लिए सबसे अधिक क्रिकेट खेला है। उसकी मां लीला राज सूक्षम रुचियों वाली महिला है और उन्होंने अपनी बेटी को भारतीय नाट्यम में प्रशिक्षण दिलाया। मिथाली एक कुशल नृत्य करने वाली बनी और उसने कई शो भी किये।  उसके पिता एक बैंक अधिकारी रहे और एयर फोर्स में भी उन्होंने कार्य किया, परन्तु साथ ही वह क्रिकेट के बहुत प्रशंसक थे। वह अपनी बेटी को एक महान क्रिकेटर बना देखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने उसके सभी चाव पूरे करने के लिए अपनी कई इच्छाओं को मार कर उसे उत्साहित करने के लिए अनेक प्रयास किये। मिथाली राज नृत्य कला शारीरिक समर्था बढ़ाने में सहायक हुई। 2005 में उसे कप्तान बनाया गया। वह भारत की सबसे अधिक समय कप्तान रही। 2019 में उसने खेल जगत की सभी उपलब्धियां अपने नाम करके फिर खेल से संन्यास ले लिया। इस समय के दौरान उसे अर्जुन अवार्ड, पद्म श्री आदि से सम्मानित किया गया। 10 हज़ार रनों का भारत के लिए महिला क्रिकेट में उपलब्धि को सभी ओर से प्रशंसा ही मिली है और सचिन तेंदुलकर की ओर से विशेष तौर पर एक ट्वीट करके बधाई दी गई है। यह तथ्य इस कारण भी विशेष है कि मिथाली के लिए सचिन एक रोल माडल रहे हैं। प्रत्येक वर्ग ने उसे बधाई दी है।

-मो. 98152-55295