दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज 

लुधियाना, 22 मई - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - स्थानीय दुगरी इलाके में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति और उसके ससुर के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा यह कार्यवाही मृतक महिला परमजीत कौर के पिता यशवंत सिंह की शिकायत पर अमल में लाई है। इस संबंधी मृतका के पति हरसिमरन और उसके ससुर तजिन्दर सिंह के खिलाफ अलग-अलग संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।