आपके लिए रक्षा बंधन के क्या मायने हैं ?

भारत पर्वों का देश है। पर्व यानी त्यौहार। त्यौहार यानी हंसी, खुशी और उल्लास। लेकिन हर त्यौहार के पीछे एक कहानी भी होती है, जो इंसान के अनुकरण या सीख के लिए संदेश के माफि क  होती है। कुछ लोगों के लिए रक्षाबंधन पारंपरिक पुरुष प्रधानता प्रतीक है कि महिलाएं अपनी रक्षा के लिए पुरुषों के बल और धन पर निर्भर होती हैं। लेकिन प्रतीकों के अर्थ हमेशा इकहरे नहीं होते। इसलिए रक्षाबंधन का प्रतीक भाई और बहन के अटूट प्रेम को भी दर्शाता है। सवाल है आपके लिए रक्षाबंधन के क्या मायने हैं? आइये इस क्विज के जरिये परखते हैं।
1- आपको पूरे साल रक्षाबंधन का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि-
क- इस दिन आपको भाई से महंगे तोहफे मिलते हैं।
ख- इस दिन आप अपने भाई की रक्षा करने का गर्व भरा एहसास पाती हैं।
ग- आपको फि र से बचपन की मधुर स्मृतियों में जाने का मौका मिलता है।
2- रक्षाबंधन आपको भावनात्मक सुरक्षा देता है या भौतिक-
क- दोनो
ख- भावनात्मक
ग- पता नहीं
3-रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के जीवन में बार-बार आने वाले बचपन की भावनात्मक पुनरावृत्ति है,आप क्या कहती हैं ?
क- हां
ख- नहीं
ग- यह मानने पर है
4- रक्षाबंधन की अवधारणा संरक्षण देने की है, क्या आप इसे मानती हैं?
क- हां
ख- बिल्कुल नहीं
ग- पता नहीं
5- रक्षाबंधन का पर्व या मान्यता भावनात्मक रिश्ते में प्रतिबद्धता का द्योतक है?
क- बिल्कुल नहीं
ख- हां
ग- यह मानने पर है
निष्कर्ष- अगर आपने सभी सवालों को ध्यान से पढ़ा है और हर सवाल के लिए दिये गये तीन वैकल्पिक उत्तरों में से उसी उत्तर पर सही का निशान लगाया है, जो आपके मुताबिक पूरी तरह से सही है, तो अब यह जानने के लिए तैयार हो जाइये कि रक्षा बंधन का पर्व आपके लिए क्या मायने रखता है?
क- यदि आपके कुल हासिल अंक 20 या 20 से ज्यादा हैं तो निश्चित रूप से आपके लिए रक्षाबंधन पर्व के मायने हैं- भाई और बहन के प्यार और रिश्ते की जीवनपर्यंत प्रतिबद्धता। आप हर साल अपने भाई के साथ गुजारे गये बचपन की यादें एक बार फि र से इस पर्व या त्यौहार के जरिये जीवंत कर लेती हैं।
ख- यदि आपके कुल हासिल अंक 20 से कम मगर 10 से ज्यादा हैं तो आपके लिए रक्षाबंधन का पर्व धार्मिक मान्यताओं और रिश्तों की पवित्रता का सालाना निवेश है।
ग- यदि आपके कुल हासिल अंक 10 से कम हैं तो निश्चित रूप से आप इसे परंपरा को होना ही समझती हैं। 
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर