सब्ज़ियां जो रखती हैं हमें सेहतमंद

मौसम में जो सब्जियां उपलब्ध होती हैं, उनमें से हमें क्या अधिक खाना चाहिए क्या कम, हम अज्ञानता के कारण नहीं जान पाते। कौन-सी सब्जी हमारे लिए लाभप्रद है और कौन सी नुकसानदेह, इसका जानना हमारे लिए अति आवश्यक है। सर्दियों में मिलने वाली जिन सब्जियों में अधिक न्यूट्रिएंट्स हैं, आइए जानें उनके बारे में:-
पालक 
पालक फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होती है। किडनी में स्टोन वाले रोगी इसका सेवन खुल कर नहीं कर सकते। वे लोग फूलगोभी का सेवन कर सकते हैं। इनमें भी फाइबर भरपूर होता है। पालक का सब्जी, जूस और सूप के रूप में सेवन किया जा सकता है।
बारीक कटी या ग्राइंड की पालक को आटे में मिलाकर उसकी चपाती और कभी-कभी परांठे का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त चावल के साथ और दाल के साथ पालक को पका कर सेवन कर सकते है। इन सर्दियों में पालक खूब खाइए और हैल्दी रहें।
जिमीकंद
जिमीकंद और आलू का स्वाद काफी हद तक मिलता जुलता है। अरबी, आलू और जिमींकद में स्टार्च अधिक होता है और इनमें कैलरीज की मात्रा भी बराबर होती है। इसका नियमित सेवन से कैंसर से बचाव होता है क्योंकि जिमीकंद में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं।
हरा प्याज 
प्याज का सेवन अच्छा माना जाता है।  कच्चे प्याज का सेवन लू से बचाता है। प्याज विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। जो लोग प्याज का सेवन नहीं करते, उन्हें हरी सब्जियां, वीट ब्रेड, ब्राउन राइस अधिक नियमित रूप से लेने चाहिए क्योंकि ये सब फाइबर से भरपूर होते हैं। विटामिन सी हेतु प्याज के अतिरिक्त रसदार फलों का सेवन भी कर सकते हैं।
गाजर-मेथी 
गाजर विटामिनों का अच्छा स्रोत है। गाजर का सेवन आप सलाद, जूस, सब्जी, हलवा, मुरब्बा और सूप के रूप में कर सकते हैं।
मेथी का सेवन कोलेस्ट्राल कम करने में मदद करता है। मेथ्ाीं हमारी पाचन प्रक्रि या को सही रखती है। पेट के इंफेक्शन, माउथ अल्सर और डायबिटिज में भी फायदेमंद है। मेथी आप साग के रूप में, आटे में मिक्स करके ले सकते हैं। मेथी दाने को पीसकर कई सब्जियों में मसाले के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। मेथी दाना रात्रि में भिगाकर सुबह उसका पानी लें। डायबिटिज में लाभ मिलता है। 
(स्वास्थ्य दर्पण)