जबलपुर : महाराष्ट्र बैंक लूट में शामिल 2 बदमाश गिरफ्तार, 32 लाख बरामद

जबलपुर, 24 फरवरी - मध्य प्रदेश के जबलपुर के आईजी उमेश जोगा ने जानकारी देते हुए बताया कि, "11 फरवरी को महाराष्ट्र बैंक में हुई लूट की वारदात में 2 बाईक सवार बदमाशों ने कैशियर और गन मैन पर गोली चलाई थी। जिसमें गन मैन की मृत्यु हो गई। दोनों आरोपी को वाराणसी से गिरफ़्तार किया गया। इनके पास से 32 लाख 92 हज़ार रुपए बरामद किए गए हैं।"