रूस ने खेरसॉन पर किया कब्जा - यूक्रेन


कीव, 03 मार्च - रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है।