गोमती नगर जन कल्याण समिति केवल सक्रिय ही नहीं बल्कि प्रभावी भी है - रक्षा मंत्री

लखनऊ, 15 मई - गोमती नगर जन कल्याण समिति के वार्षिक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, "गोमती नगर जन कल्याण समिति केवल सक्रिय ही नहीं बल्कि प्रभावी भी है। सामान्यत: किसी क्षेत्र की जन कल्याण समितियां इतनी सक्रिय और प्रभावी भूमिका का निर्वहन नहीं कर पाती जैसी ये समिति भूमिका निभा रही है।"