आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक बच्चा मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती 

अमरावती, 17 जुलाई - आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक बच्चा मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ जीजीएच अस्पताल में भर्ती हुआ है। उसके रक्त के नमूने पुणे भेजे गए और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। बच्चे के परिवार को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। परिवार कल सऊदी अरब के दौरे से भारत लौटा था।