स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं कुछ टिप्स

स्वस्थ रहना सब को भाता है पर स्वस्थ रहना आसान नहीं है। स्वस्थ रहना है तो इन्हें अपनाएं और स्वस्थ रहें।
उम्र के अनुसार अन्न का सेवन करें।
नाश्ता अवश्य करें पर ध्यान रखें कि नाश्ते में अन्न की मात्र अधिक न लें।
टीवी देखते समय और पढ़ते समय भोजन न करें, न ही बातें करते हुए भोजन करें।
बीमार होने पर भोजन में संयम बरतें।
लम्बी आयु पाने के लिए भूख से कम भोजन खाएं। एक ही समय में अधिक न खाएं।
मुख्य तीन भोजन लें और दो बार हल्के नाश्ते लें।
सुबह और रात के खाने में विभिन्नता रखें।
बासा खाना न खाएं। थोड़ा खाएं पर ताजा खाएं।
खाना खाते समय चाहे घर हो या बाहर, मर्यादा में रहकर खाएं।
खाना खाते समय मन में किसी प्रकार के बुरे विचार न रखें। प्रसन्न मन से भोजन करें।
एक समय में अधिक चीज़ों का सेवन न करें। भोजन में तले हुए भोज्य पदार्थों का सेवन कम से कम करें।
भोजन चबा-चबा कर खाएं। शीघ्र भोजन न खाएं, न ही अधिक चटकारे लेकर खाएं।
भोजन से एकदम पहले और एकदम बाद पानी न पिएं।
दो भोजन के बीच 3 से 4 घंटे का अन्तराल अवश्य रखें।
सोने से कम से कम तीन घंटे पूर्व भोजन खाएं। 

(स्वास्थ्य दर्पण)