बीजेपी विधायक अरविंद गिरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन


यूपी, 06 सितंबर - गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद गिरी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह गोला से लखनऊ जा रहे थे, रास्ते में कार में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। विधायक के निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है। अरविंद गिरी की असमय मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की है।