बीजेपी विधायक विनय शाक्य ने पार्टी छोड़ी


लखनऊ, 13 जनवरी - उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी है। बताया जाता है कि जल्द ही वह भी स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान की तरह मंत्री पद छोड़ सकते हैं। सैनी के भी सपा में जाने की चर्चा तेज है। उधर, विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि शाक्य ने एक दिन पहले ही इसका एलान कर दिया है।