फिल्मी दुनिया के सत्य को बयां करती आत्महत्या की घटनाएं



शोहरत और दौलत हर व्यक्ति की चाहत होती है। इनके मिलने के बाद जीवन से निराशा नाम का शब्द छू मंतर हो जाता है। मगर सेलिब्रेटीज़ द्वारा की गई आत्महत्याओं ने इस मिथक को तोड़ दिया है। बॉलीवुड उद्योग के लिए आत्महत्या किसी सदमे से कम नहीं है। बॉलीवुड के दर्जनों  कलाकारों ने आत्महत्या कर नश्वर दुनिया को अलविदा कह दिया। सिनेमा की दुनिया के चकाचौंध से सब परिचित है। बड़े पर्दे पर बहुत कम लोगों ने ही सफलता का स्वाद चखा है। अवसाद, आघात और अन्य कारणों से आत्महत्या करने वाले अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की कहानियों से पता चलता है कि सिनेमा उद्योग में ग्लैमर और चकाचौंध केवल एक मुखौटा है। अभिनेता सुशांत सिंह के बाद टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के महज 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर लेने से हर कोई सदमे में है। मीडिया में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी सामने आई है कि उन्होंने टीवी के सेट पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सेलिब्रेटीज़ के आत्महत्या के मामले कोई नये नहीं हैं। आत्महत्या की लम्बी सूची में विख्यात अभिनेता गुरुदत्त से लेकर हाल ही में आत्महत्या करने वाली अभिनेत्री तुनिशा शर्मा शामिल है। प्यासा और कागज के फूल जैसी फिल्में बनाने वाले गुरुदत्त ने 10 अक्तूबर, 1964 को आत्महत्या की थी। बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री दिव्या भारती ने 1993 में महज़ 19 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सिल्क स्मिता ने 23 सितम्बर, 1996 को महज 36 साल में आत्महत्या की। विजयलक्ष्मी उर्फ  सिल्क स्मिता अपने घर में पंखे से लटकी हुई मिली थी। साल 2005 में अभिनेत्री परवीन बॉबी को अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। परवीन अपने घर में अकेली रहती थी और अकेलेपन में ही वह इस दुनिया को हमेशा के लिये अलविदा कह कर चली गयीं। कुणाल सिंह अपने दौर के बड़े अभिनेता थे। उन्होंने  7 फरवरी, 2008 को आत्महत्या की थी। अभिनेत्री जिया ने 3 जून, 2013 में  मुम्बई के जुहू में स्थित अपने घर में फंदा लगाके आत्महत्या कर ली थी। जिया खान एक ब्रिटिश अमरीकन अभिनेत्री थी जिन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर फिल्म निशब्द से शुरू किया था।  बालिका वधू फेम प्रत्यूषा बनर्जी ने एक अप्रैल 2016 को फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। लक्ष्य, कॉल जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके कुशल पंजाबी ने 26 दिसम्बर, 2019 को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने महज 29 साल की उम्र में खुदकुशी की थी। क्राइम संबंधी एक टीवी धारावाहिक का हिस्सा रही एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने साल 2020 में आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था। उनकी उम्र महज 25 साल थी। प्रेक्षा मेहता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। टीवी अभिनेत्री सेजल ने 24 जनवरी, 2020 को आत्महत्या कर ली थी। 
घटना स्थल से पुलिस को सेजल का सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में उन्होंने अपनी खुदकुशी का कारण निजी बताया। कुशल पंजाबी एक भारतीय फिल्म और टीवी अभिनेता थे, जिन्होंने मुम्बई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।  फिल्म ‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत के सरदार दोस्त के रोल में नजर आए कलाकार संदीप नाहर ने 16 फरवरी, 2021 को मुम्बई के गोरेगांव में अपने घर पर आत्महत्या की थी। 32 साल के मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई, 2020 को आत्महत्या  की। 
1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली नफीसा ने साल 2004 में महज 26 साल की उम्र में फंदा लगा लिया। कहानी घर-घर की फेम समीर शर्मा ने अपने मुम्बई स्थित घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।  इंद्र कुमार ने 28 जुलाई, 2017 को अपने कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी थी। सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत भी एक ऐसी पहेली बनी हुई है जिसको सुलझाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार 32 साल के सुशील ने फांसी लगाकर जान दी। इसी भांति भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने मुम्बई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। 
- मो. 89495-19406