आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए विक्रांत अल्बनीस


नई दिल्ली, 9 मार्च -  मुंबई: आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज बृहस्पतिवार को भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। नौसेना ने यह जानकारी दी। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि विक्रांत पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ अल्बनीज का स्वागत किया। अल्बनीज बुधवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में आयोजित कुछ कार्यक्रमों में शिरकत की, जिसके बाद वह मुंबई पहुंचे।