यमुनानगर में डेंगू ने दस्तक दी


डेंगू के 5 पॉजिटिव केस मिले 
यमुनानगर, 19 जुलाई -  यमुनानगर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। यहां डेंगू के 5 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला के सभी अस्पतालों में डेंगू के वार्ड रिजर्व कर दिए गए हैं। सरकारी अस्पतालों में डेंगू के लिए मुफ्त जांच की जा रही है। जहां डेंगू के केस मिले हैं वहां फागिंग करवाई गई है।

#यमुनानगर