राजेश सपरा तीसरी बार बने यमुनानगर भाजपा ज़िला अध्यक्ष
यमुनानगर, 17 मार्च (कुलदीप सैनी) - यमुनानगर बीजेपी ने तीसरी बार राजेश सपरा को ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ता काफी गदगद नजर आए। ढोल नगाड़ा की थाप पर कार्यकर्ता और राजेश सपरा भी नाचते दिखे। 30 लोगों ने ज़िला अध्यक्ष का नामांकन किया था जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल थी।
#राजेश सपरा
# यमुनानगर
# भाजपा