चालान के 3 करोड़ 44 लाख रुपए अभी तक नहीं वसूल पाई यमुनानगर पुलिस 

यमुनानगर, 4 फरवरी - ट्रैफिक चालान काटकर अपनी पीठ थपथपाने वाली यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। यमुनानगर की ट्रैफिक पुलिस ने करीब 9 साल में 18423 जमकर चालान काटे। इस दौरान यमुनानगर पुलिस की खूब तारीफ हुई। लेकिन बड़े ही ताजुब की बात है कि यमुनानगर पुलिस इन चालान की रिकवरी अभी तक नहीं कर पाई है। ट्रैफिक थाना प्रभारी कुशलपाल राणा ने बताया कि 9 साल के भीतर 18 हज़ार 423 चालान अभी भी पेंडिंग है। जिसकी कुल पेंडिंग चालान की कीमत 3 करोड़ 40 लख रुपए बनती है जिसे यमुनानगर पुलिस अभी तक रिकवर नहीं कर पाई है। उन्होंने उन वाहन चालकों को खास संदेश दिया है और कहा की 12 फरवरी तक चालान भरने की अंतिम समय अवधि है। कुशलपाल राणा ने यह भी कहा कि अगर 3 महीने तक वाहन का मालिक चालान की पेमेंट नहीं करता तो उसके वाहन को डिटेन भी किया जाएगा। अब आप कल्पना करके देखिये की 9 साल तक यमुनानगर पुलिस ने यह सुध ही नहीं ली की ट्रैफिक चालान के पैसे वसूलने भी है या नहीं। अब जब ट्रैफिक चालान का जुर्माना करोड़ों में पहुंच गया है तब जाकर यमुनानगर पुलिस की आंख खुली है। अब देखना होगा यमुनानगर पुलिस कब तक यह भारी भरकम जुर्माना लापरवाह वाहन चालकों से वसूलती है।

#चालान के 3 करोड़ 44 लाख रुपए अभी तक नहीं वसूल पाई यमुनानगर पुलिस