हम 'हर घर तिरंगा' अभियान को घर-घर तक पहुंचाएंगे- सीएम धामी 

देहरादून, 13 अगस्त - 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत आयोजित 'सैल्यूट हीरोज' कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष भी हम 'हर घर तिरंगा' अभियान मना रहे हैं। हम इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाएंगे। हम अपने उन बहादुर जवानों को सलाम करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। इस वर्ष भी हम प्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान मना रहे हैं और 'हर घर तिरंगा' पहुंचाएंगे।