हमें उम्मीद है कि हम पांच राज्यों में ज़रूर जीतेंगे- मल्लिकार्जुन खड़गे 

कर्नाटक, 25 अक्तूबर - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारे लोग हर जगह कार्य कर करे हैं, हमें उम्मीद है कि हम पांच राज्यों में ज़रूर जीतेंगे। भाजपा के एक विरोधी लहर भी आई है, लोग तंग हो गए हैं। बेरोजगारी, महंगाई से लोग परेशान हैं, भाजपा द्वारा किए वादे नहीं निभाए गए। उनके द्वारा कर्नाटक को नज़रअंदाज़ किया गया। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से लोगों को समस्या है और लोग उनके ख़िलाफ बोल रहे हैं।"