भाजपा देश की संपत्ति चंद उद्योगपतियों को दे रही है - प्रियंका गांधी वाड्रा

कुरुद (छत्तीसगढ़), 7 नवंबर - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ के कुरुद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे (भाजपा) देश की संपत्ति कुछ उद्योगपतियों को दे रहे हैं। आज देश के हवाई अड्डे और बंदरगाह अडानी को दिये जा रहे हैं। ये अडानी कौन है? अडानी आपके लिए क्या करता है? क्या कोई मुझे बता सकता है कि अदानी कितनी नौकरियाँ पैदा करता है?