'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक आउट
मुंबई, 7 जुलाई- स्मृति ईरानी सालों बाद एक बार फिर तुलसी के रूप में दर्शकों के बीच लौट रही हैं। उनके बहुप्रतीक्षित धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से उनका पहला लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। साल 2000 में प्रसारित और 2008 तक सफलतापूर्वक चलने वाला यह प्रतिष्ठित टेलीविजन शो अब अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। इसी बीच शो से तुलसी विरानी का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसे देखने के बाद दर्शक काफी खुश हैं। स्मृति ईरानी को एक बार फिर तुलसी के लुक में देखकर फैंस काफी खुश हैं। स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो की 25वीं सालगिरह पर आभार व्यक्त किया। स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी की एक प्रमुख नेता थीं, वे 2011 से 2024 तक संसद सदस्य रहीं, 2011 से 2019 तक गुजरात से राज्यसभा में और 2019 से 2024 तक उत्तर प्रदेश के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य रहीं। वे 2010 से 2013 तक भाजपा महिला मोर्चा (पार्टी की महिला विंग) की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं। इसके अलावा स्मृति 5 बार राष्ट्रीय सचिव (2 बार), राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहीं। बाद में वे 2024 के चुनावों में इस निर्वाचन क्षेत्र से लंबे समय से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा से हार गईं।