मोदी सरकार सभी संस्थानों की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध : अर्जुन राम मेघवाल

नई दिल्ली, 12 दिसंबर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली निष्पक्ष है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी संस्थानों की निष्पक्षता बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय का कार्यकाल) विधेयक, 2023 पर राज्यसभा में बहस का जवाब दे रहे थे, जिसे उन्होंने आज पहले विचार और पारित करने के लिए पेश किया था।