संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बयान 

नई दिल्ली, 13 दिसंबर - संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "दोपहर 2 बजे मैंने यह मुद्दा उठाया...इस दिन, हमारे सुरक्षा बलों ने अपनी जान गवाई(2001 संसद हमला)। वहीं आज बीजेपी सांसद द्वारा दो लोगों को पास दिया गया।. वे अंदर गए, सदन में (आगंतुक दीर्घा से) नीचे कूद गए...फिर उन्होंने धुएं वाले बम फेंके। यह एक घातक बम हो सकता था। गृह मंत्रालय और गृह मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। LoP ने यह सवाल उठाया लेकिन सरकार गंभीर नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका राजनीतिकरण किया जा रहा है, मैं भाजपा की निंदा करता हूं। वे संसद को सुरक्षित नहीं रख सकते, क्या वे दूसरा पुलवामा चाहते हैं?...हम विपक्ष के नेता के नेतृत्व में बाहर चले गए।"