इस सेतु के निर्माण से अब मुंबई और रायगढ़ की दूरी और सिमट गई है- पीएम मोदी 

महाराष्ट्र, 12 जनवरी - पीएम मोदी ने कहा," दशकों शासन करने वाले लोगों ने देश का समय और टैक्स का पैसा दोनों की परवाह नहीं की इसलिए पहले के दौर में कोई भी परियोजना या तो जमीन पर उतरती नहीं थी या दशकों तक लटका रहता था।...अटल सेतु की प्लानिंग भी कई सालों पहले चल रही थी लेकिन इसको पूरा करने का सौभाग्य हमें मिला। "इस सेतु के निर्माण से अब मुंबई और रायगढ़ की दूरी और सिमट गई है। जिस यात्रा में पहले कई घंटे लगते थे, अब वही यात्रा कुछ मिनटों में ही हो जाया करेगी।"आज एक तरफ, गरीब का जीवन बेहतर बनाने के लिए महा-अभियान हैं, तो दूसरी तरफ देश के कोने-कोने में चल रही महा-परियोजनाएं हैं।  हम अटल पेंशन योजना भी चला रहे हैं और अटल सेतु भी बना रहे हैं। हम आयुष्मान भारत योजना भी चला रहे हैं और वंदेभारत-अमृतभारत ट्रेनें भी बना रहे हैं। हम पीएम किसान सम्मान निधि भी दे रहे हैं और पीएम गतिशक्ति भी बना रहे हैं।