बिहार फ्लोर टेस्ट पर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर का बयान 

नई दिल्ली, 12 फरवरी - बिहार फ्लोर टेस्ट पर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा, "....RJD तो इस तरह के व्यवहार के लिए ही प्रचलित है। कल जैसे लाठी-डंडे लेकर उन लोगों(RJD) ने अपने समर्थकों को ईर्द-गिर्द रखा है, बिहार का भी यही माहौल हो चुका था। जिस वजह से नीतीश कुमार बेबस होकर वहां से निकल गए। इन लोगों ने कानून-व्यवस्था ध्वस्त कर दी थी। 128 विधायक NDA के साथ हैं, कुछ घटेगा या बढ़ेगा नहीं।"