केंद्र और किसानों के बीच 5 घंटे से लगातार चल रही बैठक 

चंडीगढ़, 12 फरवरी - किसानों की मांगों को लेकर सरकार और किसानों के बीच पिछले 5 घंटे से लगातार बैठक चल रही है, जिसमें सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई मांगों पर सहमति बनी है। किसानों से बातचीत के लिए इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल आदि शामिल हैं।