जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है - चंपई सोरेन

झारखंड, 28 फरवरी - झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ट्वीट किया," जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास  हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है।  ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।  प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।"