पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी का 83 वर्ष की आयु में निधन 

भोपाल, 1 मार्च - पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे। यह जानकारी परिवार के एक सदस्य ने दी है। क़ुरैशी ने तीन राज्यों यूपी, उत्तराखंड और मिज़ोरम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक छा गया है।