Rajasthan News: बांसवाड़ा में प्रसव के बाद एक और प्रसूता की मौत

बांसवाड़ा, 17 जुलाई - ज़िला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय में हाल ही में चार प्रसूताओं की मौत के बाद अब एक और प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर समय पर उपचार नहीं देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली और बांसवाड़ा रैफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार आनंदपुरी थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव निवासी 23 वर्षीय सरला पत्नी रमेश को गुरुवार शाम करीब छह बजे प्रसव पीड़ा होने पर गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। रात करीब 12 बजे उसने सामान्य प्रसव के जरिए अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार प्रसव के कुछ घंटे बाद सरला का ब्लड प्रेशर तेजी से गिरने लगा और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।

 
#Rajasthan
# बांसवाड़ा