तकनीकी खराबी के कारण भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई

श्रीनगर, 4 मार्च- भारतीय सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने आज दोपहर करीब 12 बजे राजौरी जिले (जम्मू-कश्मीर) के सुंदरबनी तहसील के हथल गांव में खेतों में किसी तकनीकी समस्या के कारण एहतियातन लैंडिंग की। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर अब अपने गंतव्य पर लौट आया है।