ये जो INDI गठबंधन है ये स्वार्थों के आधार पर गठबंधन है - गिरिराज सिंह
बेगुसराय (बिहार), 17 मार्च- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ये जो INDI गठबंधन है ये स्वार्थों के आधार पर गठबंधन है। परिवारवाद का गठबंधन है और सबके ऊपर लगे आरोपों का गठबंधन है। पटना से ये फोटो सेशन चला था और इस फोटो सेशन का मुंबई में समापन होगा। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार लिया है।"
#ये जो INDI गठबंधन है ये स्वार्थों के आधार पर गठबंधन है - गिरिराज सिंह