पंजाबियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता - मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 20 सितंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा, आज मोहाली में 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्ड वितरण समारोह' के दौरान अपने लोगों के साथ विचार साझा किए... पंजाबियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है...
आज लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड सौंपे गए हैं, जिससे अब हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की बड़ी सुविधा मिलेगी... समारोह में आम लोगों ने भी सरकार के इस कदम की भरपूर सराहना की... हमारा लक्ष्य हर नागरिक को स्वस्थ रखकर 'रंगला पंजाब' का निर्माण करना है...
इंकलाब जिंदाबाद!
#पंजाबियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता - मुख्यमंत्री भगवंत मान

