आज अपने हलके धूरी से की पार्टी की डोर-टू-डोर मुहिम की शुरुआत - भगवंत मान
चंडीगढ़, 20 सितंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा, आज अपने हलके धूरी से पार्टी की डोर-टू-डोर मुहिम की शुरुआत की... पिछले साढ़े चार सालों में हमारी सरकार ने पंजाब के लिए जो काम किए हैं, उनका रिपोर्ट कार्ड लेकर हम हर घर तक जाएंगे... 2022 में दी गई सभी गारंटियों को हमने जमीन पर लागू किया है... मुफ्त बिजली, बेहतर स्कूल और आम आदमी क्लीनिक जैसी सुविधाओं से आज हर परिवार के हर महीने 15 हजार रुपये बच रहे हैं... काम किए हैं, तभी आज आपकी कचहरी में सिर ऊंचा करके आ रहे हैं...।
#आज अपने हलके धूरी से की पार्टी की डोर-टू-डोर मुहिम की शुरुआत - भगवंत मान

