मुंबई कस्टम ने ज़ब्त किया 4.81 करोड़ का सोना

मुंबई, 8 अप्रैल - 6 और 7 अप्रैल के दौरान एयरपोर्ट कमिश्नरेट, मुंबई कस्टम्स ने 12 मामलों में 4.81 करोड़ रुपये मूल्य का 8.10 किलोग्राम सोना ज़ब्त किया है। यह सोना यात्रियों के कपड़ों और मलद्वार में छिपा हुआ मिला था। छह यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।