बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक: राष्ट्रपति मुर्मू
नयी दिल्ली: 26 मई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से बच्चों की मौत होने की घटना हृदय विदारक है। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त अभिभावकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा,‘‘ मैं इस घटना में घायल हुए अन्य शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
#राष्ट्रपति मुर्मू